
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राहत व बचाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन हर परिस्थिति में प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को बाढ़ और अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने और प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने को कहा।
अचानक आई बाढ़ की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 2,783 लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है। प्रशासन की ओर से जनहानि और मवेशियों की क्षति को रोकने के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आने वाले कुछ दिन बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

