गुरुवार, 23 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति पद का किया अपमान

08 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम डॉ. मोहन यादव।- फाइल फोटो

सीएम डॉ. मोहन यादव।- फाइल फोटो

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से जो अमर्यादित व्यवहार किया गया है वह निंदनीय है। ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति पद का अपमान किया है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकतंत्र के सर्वोच्च और प्रतिष्ठित राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है। ऐसे समय में जब राष्ट्रपति ममता बनर्जी के राज्य के दौरे पर हैं, तब उनको राष्ट्र के सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्तित्व की गरिमा का पूरा ध्यान रखना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऐसे हालात बनाना, जिसमें दुनिया में हमारे राष्ट्रपति के पद का अपमान होता हो, यह किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। इसकी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटु शब्दों में निंदा की है। 


डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आश्चर्य की बात यह है कि इसको हल्की राजनीति का हिस्सा बनाते हुए स्थानीय और दलीय राजनीति में घसीटने का कृत्य भी हुआ है, जो घृणित मानसिकता का उदाहरण है। वह इसकी निंदा करते हैं। इसके लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को माफी मांगना चाहिए।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें