सोमवार, 01 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘विश्व दुग्ध दिवस’ पर कहा- मध्य प्रदेश जल्द ही बनेगा ‘मिल्क कैपिटल’

01 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘विश्व दुग्ध दिवस’ पर कहा- मध्य प्रदेश जल्द ही बनेगा ‘मिल्क कैपिटल’
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को ‘विश्व दुग्ध दिवस’ की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि किसान और पशुपालक बंधुओं के पुरुषार्थ से मध्य प्रदेश जल्द ही ‘मिल्क कैपिटल’ बनेगा।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने x पर पोस्ट किया है कि ‘परिश्रमी पशुपालकों भाई-बहनों ने मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना दिया है। प्रदेश सरकार भी गौ-संरक्षण, गौशालाओं के निर्माण और डेयरी सेक्टर के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।’ प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। 


प्रदेश सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना से प्रदेश में दूध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना चला रही है। इस योजना के तहत किसानों और पशुपालकों को मुर्रा नस्ल की भैंस पालने पर 50 से 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें