
भोपाल। 'पन्ना जिले' के हीरे को केंद्र सरकार की ओर से ज्योग्रोफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हीरा नगरी 'पन्ना जिले' के हीरे को जीआई टैग मिलना पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि जीआई टैग मिलने से पन्ना डायमंड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा और पन्ना के युवाओं तथा कारीगरों को स्थानीय स्तर पर नए अवसर मिलेंगे। पन्ना जिले के हीरे सर्टिफाइड और प्रीमियम प्राकृतिक उत्पाद के रूप में विश्व बाजार में उपलब्ध होंगे और पन्ना के इन प्राकृतिक हीरों को ही पन्ना डायमंड के नाम से बेचा जा सकेगा।
मुख्यमंत्री का कहना है कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी। पन्ना के युवाओं और कारीगरों के सामने नई संभावनाएं खुलेंगी। पारंपरिक रूप से हीरों की खुदाई, कटाई और पॉलिश करने में माहिर कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहचान मिलेगी। साथ ही रोजगार के अवसर भी अपेक्षाकृत बढ़ेंगे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

