रविवार, 02 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संतों का साथ व आशीर्वाद हमें ले जाता है सदमार्ग पर

02 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संतों का साथ व आशीर्वाद हमें ले जाता है सदमार्ग पर
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को महाराणा प्रताप नगर के विद्योदय तीर्थ में आचार्य समय सागर महाराज के वर्षायोग में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि संतों का साथ, सहयोग और आशीर्वाद हमें देवमार्ग और सद्मार्ग पर ले जाता है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम सब 'जियो और जीने दो' की परोपकारी भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं। अहिंसा हमें मोक्ष की ओर ले जाती है और हमें यह ज्ञान संतों से ही मिला है। उन्होंने कहा कि आचार्य समय सागर महाराज जीवित देवता स्वरूप हैं। भोपाल में आचार्य श्री का चातुर्मास हम सब के लिए सौभाग्य का अवसर है, धन्य भाग्य का अवसर है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार एक दिन का विधानसभा सत्र आयोजित कर आचार्य श्री को विधानसभा में प्रवचन के लिए आमंत्रित करेगी। जिससे प्रदेश के सभी विधायकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को आचार्य श्री का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिले।


गौमाता की रक्षा करनी चाहिए

मुख्यमंत्री ने कलश स्थापना समारोह में कहा कि हम सब को प्राणी मात्र से प्रेम करना चाहिए। गौमाता की रक्षा करनी चाहिए। हमारी सरकार गौशालाओं के संरक्षण के लिए सभी कदम उठा रही है। हम अपनी पुरातन भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक स्वरूप में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ पाने के लिए पुरूषार्थ करना ही होता है। अहिंसा और परोपकार का रास्ता अपनाकर हमें अपने जीवन को पुरूषार्थ से सफल बनाना चाहिए। 


अहिंसा का धर्म किसी एक का नहीं, यह विश्व धर्म है

आचार्य समय सागर महाराज ने कहा कि अहिंसा का धर्म किसी एक का नहीं, यह विश्व धर्म है। जिनके मन में दया, करूणा, परोपकार, स्नेह, अपनत्व और दूजे के कल्याण का भाव जाग रहा है, वह सब अहिंसा के पुजारी है। आचार्य श्री ने सभी को आशीष दिया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, राहुल कोठारी, रविंद्र यति, दिग्म्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज जैन 'सुपारी' उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें