
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhभोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत और अमेरिका के बीच हुई नई ट्रेड डील की सराहना की है और इस कदम को स्वागत के योग्य बताया है। उन्होंने कहा है कि यह ट्रेड डील मेक इन इंडिया को नई गति देगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी बयान में कहा है कि भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील से देश को प्रगति के नए अवसर प्राप्त होंगे। यह डील भारत के सशक्त नेतृत्व और विकास में साझा विश्वास को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

