शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- भव्यता से मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस, 15 नवंबर को जबलपुर व अलीराजपुर में होंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम

10 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm dr mohan yadav

Cm dr mohan yadav

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भव्यता से मनाया जाएगा। 15 नवंबर को जबलपुर और अलीराजपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने भावांतर योजना के अंतर्गत मॉडल रेट से किसानों को हुए लाभ और समाधान योजना से बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को देवास से किसानों के खातों में भावांतर योजना के अंतर्गत राशि जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 11 नवंबर को गुजरात के केवड़िया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश का दल सहभागिता करेगा।

नक्सली सुनीता का आत्मसमर्पण पुलिस की बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अपनाई गई प्रभावी आत्मसमर्पण नीति के परिणामस्वरूप महिला नक्सली सुनीता की ओर से किया गया आत्मसमर्पण मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से वर्ल्ड कप 2025 जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि टीम में छतरपुर जिले के घुवारा की तेज गेंदबाज क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने देश-दुनिया में मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। क्रिकेटर क्रांति का भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जबलपुर में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 से 5 दिसम्बर तक 16वीं विधानसभा का सप्तम सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 4 कार्य दिवस होंगे। 

 

भावांतर योजना के अंतर्गत जारी मॉडल रेट से किसानों में भारी उत्साह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाताओं की सोयाबीन उपज के न्यूतनम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ दिलाने के लिए भावांतर योजना लागू की गई है। प्रदेश में 9 लाख 36 हजार 352 कृषकों की ओर से पंजीयन कराया गया है। भावांतर योजना के अंतर्गत जारी मॉडल रेट से किसानों में भारी उत्साह है। शासन का आभार प्रकट करने के लिए किसान संगठन आभार यात्राएं आयोजित करने के इच्छुक हैं। उत्साह के इस प्रकटीकरण में जिला प्रशासन किसान संगठनों का हरसंभव सहयोग किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी कारणवश बिजली बिल नहीं भर पाने वाले 90 लाख से अधिक नागरिकों को समाधान योजना के अंतर्गत लाभ होगा।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें