शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भोपाल पहुंचने पर की अगवानी

11 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भोपाल पहुंचने पर की अगवानी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की शनिवार को भोपाल के स्टेट हैंगर पर अगवानी की। केंद्रीय रक्षा मंत्री रायसेन में आयोजित कृषि महोत्सव प्रर्दशनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुष्प-गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर प्रदेश में स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को  स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। स्टेट हैंगर में अल्प-विश्राम के बाद रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर से रायसेन पहुंचे।


पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, भोपाल के लोकसभा सांसद आलोक शर्मा, विधायक विष्णु खत्री, महापौर मालती राय, जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति, अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी केंद्रीय रक्षा मंत्री को पुष्प भेंट किए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें