
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गंगा दशहरा के अवसर पर 25 और 26 मई को उज्जैन में रहेंगे। वह क्षिप्रा तट पर आयोजित परिक्रमा, चुनरी अर्पण, पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां श्रद्धा, संस्कृति और जल संरक्षण के संदेश से जुड़े विविध आयोजन किए जाएंगे।
गंगा दशहरा पर 25 मई को प्रदेशभर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलों में प्रभात फेरियां, नदी और जलाशय परिक्रमा, साइकिल रैली, चुनरी अर्पण-पूजन व जल और नदियों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगीं। भारत भवन, भोपाल में ‘सदानीरा’ का आयोजन 27 मई से 2 जून 2026 तक किया जाएगा। इसमें जल, प्रकृति और संस्कृति से जुड़े विविध आयामों को प्रस्तुत किया जाएगा।
युवाओं एवं आमजन को जल संरचनाओं के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संगोष्ठी, सेमीनार और व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम जिला मुख्यालयों के साथ प्रमुख नदियों, जलाशयों और जल स्रोतों के किनारे भी आयोजित होंगे।
प्रदेश सरकार की ओर से जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान में गंगा दशमी पर्व पर 25 मई को प्रदेश में गतिविधियां व कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। कार्यक्रमों में जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

