शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पन्ना में 204 करोड़ रुपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात

24 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पन्ना में 204 करोड़ रुपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार (आज) को पन्ना प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय स्थित होमगार्ड ग्राउंड पन्ना में आयोजित कार्यक्रम में 204.26 करोड़ रुपए लागत के 22 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 94.63 करोड़ रुपए के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण व 109.63 करोड़ रुपए के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय सांदीपनि उ.मा. विद्यालय गुनौर व पवई के साथ शासकीय महाविद्यालय पवई के नवीन भवन निर्माण का लोकार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त बृजपुर और सुहावा बैराज योजना सहित बृहस्पति कुंड के सौंदर्यीकरण, ग्लास फ्लोर व व्यू प्वाइंट सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।


4 मार्गो के सुदृढ़ीकरण कार्य का करेंगे भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार मार्गों- टांईं पहुंच मार्ग, मकरंदगंज-हरद्वाही-गुनौर, मड़वा से बंधा और सप्तैया-झरकुआं-पगरा-बम्हौरी मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। डायमंड म्यूजियम, संयुक्त एसडीएम कार्यालय भवन पन्ना सहित छत्रसाल पीजी कॉलेज पन्ना के विज्ञान भवन रेनोवशन, उन्नयन एवं नवीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। गीता पेट्रोल पम्प से पोस्ट ऑफिस तिराहा तक रोड, डिवाईडर निर्माण व अन्य विकास कार्यों और स्वच्छ भारत मिशन शहरी अंतर्गत जल प्रबंधन कार्य का भी भूमिपूजन करेंगे।


उन्नयन निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

मुख्यमंत्री अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पवई के 370 वर्गमीटर निर्माण कार्य, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में कर्मशाला एवं नवीन भवन निर्माण, शासकीय उ.मा. विद्यालय उत्कृष्ट पवई में 100-100 सीटर बालक व बालिका छात्रावास निर्माण, शासकीय हाईस्कूल रक्सेहा और भापतपुर कुर्मियान के हायर सेकेण्डरी में उन्नयन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें