
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 सितंबर को सुपर कॉरिडोर स्थित इंफोसिस परिसर में नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक-2 का शुभारंभ करेंगे। करीब 3.30 लाख वर्गफीट में विकसित यह ब्लॉक प्रदेश की तकनीकी क्षमताओं और रोजगारपरक टैलेंट इकोसिस्टम को मजबूती देगा।
नए केंद्र के जरिए इंफोसिस इंदौर के बढ़ते टैलेंट पूल के साथ आईआईटी इंदौर, आईआईएम इंदौर और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से स्किलिंग कार्यक्रमों व संस्थागत साझेदारियों को विस्तार देगी। वर्तमान में इंदौर केंद्र में 3,300 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। विस्तारित केंद्र में क्लाउड, एप्लीकेशन डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में कंपनी की क्षमताएं बढ़ेंगी।
नया भवन ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुरूप बनाया गया है, जिसमें ऊर्जा दक्ष कूलिंग, स्मार्ट ऑटोमेशन, वर्षा जल संचयन और अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण जैसी सुविधाएं होंगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

