रविवार, 04 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

20 हजार युवाओं से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव

04 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
20 हजार युवाओं से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। प्रदेश की युवा शक्ति को शिक्षा, रोजगार, कौशल, नवाचार और उद्यमिता की नई संभावनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026 का आयोजन 6 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड मैदान में किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कॉन्क्लेव में 20 हजार से अधिक युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।


उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने रविवार को लाल परेड मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल, प्रदर्शनी कक्षों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने और युवाओं की सुविधा के साथ कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन के निर्देश दिए।


कॉन्क्लेव में रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार, उद्यमिता, नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों पर विशेष फोकस रहेगा। 17 शासकीय विभागों एवं विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता के साथ 80 से अधिक प्रदर्शनी कक्ष लगाए जाएंगे। इनमें रोजगार, प्रशिक्षण, कॅरियर, स्टार्टअप, अनुसंधान, तकनीक और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी युवाओं को दी जाएगी।


रोजगार की संभावनाओं से परिचित होंगे युवा

AI, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन जैसी उभरती तकनीकों में शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार की संभावनाओं से भी युवाओं को परिचित कराया जाएगा। स्टार्टअप सेंटर और सेडमैप के माध्यम से युवा नवाचारों को उत्पाद और उद्यम में बदलने की प्रक्रिया भी समझ सकेंगे।


विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर देंगे अपना मार्गदर्शन 

कॉन्क्लेव में कॅरियर मार्गदर्शन, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य, आयुष, उद्योग-रोजगार, उद्यमिता और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। पुलिस विभाग महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता और सामुदायिक पुलिसिंग से जुड़ी गतिविधियां भी प्रस्तुत करेगा।


जुबिन नौटियाल व कबीर कैफे की प्रस्तुतियां भी

युवा महोत्सव में जुबिन नौटियाल और मुंबई के कबीर कैफे की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा, विचार और ऊर्जा को अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें