गुरुवार, 19 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 मार्च को जयपुर में उद्योगपतियों से करेंगे संवाद, निवेशकों को राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए करेंगे आमंत्रित
19 मार्च, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। - फाइल फोटो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। - फाइल फोटो

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 मार्च को जयपुर के आईटीसी राजपूताना में “इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्यूनिटीज इन मध्यप्रदेश” में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे। वह मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों, नई औद्योगिक नीतियों और बेहतर अधोसंरचना की जानकारी देंगे। निवेशकों को राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित करेंगे।


सत्र में कृषि, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, टेक्सटाइल एवं गारमेंट्स, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, नवीकरणीय ऊर्जा, माइनिंग, मिनरल्स और पर्यटन से जुड़े उद्योगपतियों व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रत्यक्ष संवाद व चयनित निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें प्रमुख आकर्षण रहेंगी। जिनमें सेक्टर-विशिष्ट अवसरों, परियोजना स्तर के सहयोग और समयबद्ध निवेश क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।


कार्यक्रम का उद्देश्य जयपुर एवं राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों के उद्योगपतियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक अवसरों, उन्नत अधोसंरचना, नवीन औद्योगिक नीतियों तथा आकर्षक प्रोत्साहन योजनाओं की प्रत्यक्ष एवं तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है।


औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की ओर से राज्य की औद्योगिक तैयारियों, अधोसंरचना विस्तार, एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक कॉरिडोर कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक दक्षता पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें