रविवार, 28 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बैतूल की ग्राम पंचायत कुकरू में रात्रि चौपाल में होंगे शामिल, ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

27 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बैतूल की ग्राम पंचायत कुकरू में रात्रि चौपाल में होंगे शामिल, ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जून को दो दिवसीय भ्रमण पर बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे सनसेट पॉइंट देखेंगे। इसके बाद ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होंगे और ग्रामीणों से सीधा संवाद करेगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 जून को प्रातः 6:30 बजे सनराइज एवं बुच प्वाइंट पर मेडिटेशन करेंगे। इसके बाद वे स्व-सहायता समूह की महिलाओं की ओर से संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। सुबह 7:30 बजे पौधरोपण कार्यक्रम के बाद कॉफी प्लांटेशन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 10 बजे मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और 11 बजे प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम "मन की बात'' के सामूहिक श्रवण में शामिल होंगे।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें