गुरुवार, 16 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में आयोजित हो रहे दो दिवसीय फेथ कॉन्क्लेव-2026 का आज बनेंगे हिस्सा

16 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में आयोजित हो रहे दो दिवसीय फेथ कॉन्क्लेव-2026 का आज बनेंगे हिस्सा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (16 जुलाई) को नई दिल्ली में दो दिवसीय 'फेथ कॉन्क्लेव 2026' में शामिल होंगे। फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (फेथ) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय "अतुल्य भारत: अमूल्य अर्थशास्त्र" है। 17 जुलाई पर चलने वाला कॉन्क्लेव को देश के नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के शीर्ष नेतृत्व को एक साझा मंच प्रदान करेगा।


कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य पर्यटन के माध्यम से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय उन्नति को गति देना है। कार्यक्रम के दौरान देश में यात्रा और पर्यटन के अवसरों को बढ़ाने के लिए "टूरिज्म ग्रोथ चार्टर" के तहत एक समयबद्ध कार्ययोजना का प्रस्ताव रखा जाएगा। इस चार्टर में पर्यटन को बुनियादी ढांचे का दर्जा देने, मिशन मोड पर 50 पर्यटन स्थलों का विकास करने और वैश्विक स्तर पर ब्रांड इंडिया के प्रचार जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं।


इसके अतिरिक्त, सरलीकृत वीजा व्यवस्था, पर्यटन बुनियादी ढांचे में निवेश और सिंगल-विंडो क्लियरेंस के माध्यम से निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें