रविवार, 13 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मेधावी विद्यार्थियों को 16 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी, 7,500 से अधिक छात्र होंगे लाभान्वित

13 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मेधावी विद्यार्थियों को 16 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी, 7,500 से अधिक छात्र होंगे लाभान्वित
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 सितंबर को भोपाल से ‘मुख्यमंत्री स्कूटी योजना’ के तहत शासकीय स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।


योजना के तहत शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 70 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लाभ दिया जाता है। इसमें सभी संकायों के विद्यार्थी शामिल हैं। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के साथ उच्च शिक्षा के लिए आवागमन को आसान बनाना है।


शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के 7,500 से अधिक पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी प्रदान की जाएगी। योजना से कॉलेज आने-जाने में विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी और उच्च शिक्षा की राह भी आसान होगी।


अब तक 23 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित

मेधावी विद्यार्थियों के लिए संचालित इस योजना से अब तक प्रदेश के 23,000 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के संचालन पर अब तक करीब 246 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। सरकार के अनुसार, योजना शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने और उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें