सोमवार, 11 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को नरसिंहपुर से जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना 36वीं किश्त

11 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को नरसिंहपुर से जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना 36वीं किश्त
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से लाड़ली बहना योजना की 36वीं किश्त जारी करेंगे। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपए की राशि जारी करेंगे।


वर्ष 2023 जून में शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना में अप्रैल 2026 तक 35 मासिक किस्तों का सफलतापूर्वक अंतरण किया जा चुका है। मई 2026 में जारी की जा रही राशि योजना की 36वीं किश्त जारी होगी। जून 2023 से अप्रैल 2026 तक महिलाओं के खातों में कुल 55,926.51 करोड़ रूपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा की जा चुकी है।


योजना के शुरुआत में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रूपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते थे। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1,250 रुपए प्रतिमाह किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में फिर से बढ़ाकर इसे 1,500 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें