
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों के लिए संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि बहनों का सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुताबिक लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक बहनों के बैंक खातों में ₹65,000 करोड़ से अधिक की राशि पहुंचाई जा चुकी है। यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, सम्मान और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। नियमित आर्थिक सहयोग से महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं और परिवार से जुड़े खर्चों में अधिक आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है।
मुख्यमंत्री का कहना है कि लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके जीवन में खुशहाली लाना है। सरकार की ओर से बहनों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

