
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार की रात अपने निवास कार्यालय से प्रदेश के सभी कलेक्टर्स और एसपी से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। पुलिस की नियमित गश्त होना सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नागरिकों का सामान्य जन-जीवन सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के अपराधों पर पूरी तरह से नियंत्रण किया जाना जरूरी है, इस अमल किया जाए। कानून व्यवस्था की जिले में अच्छी और आदर्श स्थिति रहे, यह कलेक्टर और एसपी को सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री ने दिए ये भी निर्देश
• किसानों को कहीं भी खाद की समस्या ना हो, उचित प्रबंधन करें। वितरण की व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दें। खाद लेने के लिए अधिक देर लाइन में लगने की नौबत ना आए, ऐसी व्यवस्था बनाएं। किसी किसान को दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
• अधिकांश जिलों में ठंड की अधिकता को देखते हुए जनता के लिए व्यवस्थाएं बनाएं। गांवों से शहरों में या केंद्रों में खाद क्रय करने आए किसान बंधुओं के लिए भी शीतकाल से बचाव के आवश्यक उपाय करें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

