सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी को गाडरवारा NTPC भूमिपूजन का दिया न्योता, ‘नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश’ की रिपोर्ट सौंपी, दो साल की उपलब्धियां बताईं

16 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी को गाडरवारा NTPC भूमिपूजन का दिया न्योता, ‘नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश’ की रिपोर्ट सौंपी, दो साल की उपलब्धियां बताईं

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी को गाडरवारा NTPC भूमिपूजन का दिया न्योता, ‘नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश’ की रिपोर्ट सौंपी, दो साल की उपलब्धियां बताईं

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिल्ली दौरा कई अहम सौगातों की उम्मीद लेकर आया है। गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश में दो वर्षों में हुए विकास कार्यों का पूरा लेखा–जोखा सौंपा। खास तौर पर नरसिंहपुर के गाडरवारा स्थित NTPC सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन के विस्तार परियोजना के भूमिपूजन के लिए पीएम मोदी को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया गया, जिसे प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।


पीएम को सौंपी दो साल की प्रोग्रेस रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया और सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने ‘नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश’ के लक्ष्य को समय से पहले हासिल करने, “समृद्ध किसान–समृद्ध मध्यप्रदेश” संकल्प और ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

 सीएम ने यह भी बताया कि ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव’ के जरिए राज्य में 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की पहल की गई है।


1600 मेगावॉट परियोजना का होगा विस्तार

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थित NTPC सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन की क्षमता 1600 मेगावॉट तक बढ़ाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि इस परियोजना का भूमिपूजन उनके कर-कमलों से हो। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट से प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ेगा और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी।


नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी को मध्यप्रदेश में चलाए गए नक्सल विरोधी अभियानों की भी जानकारी दी। खास तौर पर बालाघाट जिले में की गई सख्त कार्रवाई के बाद इलाके को नक्सल मुक्त घोषित किया जा चुका है। सरकार इसे कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर ऐतिहासिक उपलब्धि मान रही है, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।


41 जिलों को मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सुविधा

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की और उन्हें कटनी में मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन के लिए आमंत्रित किया। 23 जनवरी को नड्डा का आगमन होगा और 24 जनवरी को भूमिपूजन किया जाएगा। इस पहल से प्रदेश के 41 जिलों में मेडिकल कॉलेज की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिसे स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात माना जा रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें