
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को मुरैना और श्योपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे फसल नुकसान से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत देने जा रहे हैं। अतिवृष्टि, बाढ़ और पीला मौजेक रोग से प्रभावित किसानों के लिए राज्य सरकार 238 करोड़ 78 लाख रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी।
सुबह 11 बजे बड़ौदा में कार्यक्रम — 3 लाख से ज्यादा किसानों को राहत
सीएम यादव सुबह 11:00 बजे भोपाल से बड़ौदा (श्योपुर) के लिए रवाना होंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में श्योपुर, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम, धार और खंडवा जिलों के किसानों को राहत मिलेगी।
✔️ 3,05,410 किसानों को लाभ
✔️ 23 तहसील एवं 2,148 गांव शामिल
✔️ 238 करोड़ 78 लाख रुपये की राशि सीधे खाते में भेजी जाएगी
निर्माण परियोजनाओं की सौगात — कई कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
श्योपुर जिले के बड़ौदा में मुख्यमंत्री कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।
मुख्य परियोजनाएं:
✔️सेसईपुरा में 2.75 करोड़ से बने आदिवासी बालक आश्रम का लोकार्पण
✔️ श्योपुर में 14.80 करोड़ की लागत से नर्सिंग कॉलेज भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ
✔️ 50 बिस्तरीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय हेतु 14.95 करोड़ मंजूर
✔️ 96 लाख से बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण ज्ञान प्रसार केंद्र का निर्माण प्रारंभ
विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बड़ी सौगात:
लहरौनी — 2.61 करोड़
बलावनी — 2.53 करोड़
डाबीपुरा — 2.49 करोड़
तीनों स्थानों पर नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही कई हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
मुरैना में विकास कार्यों का मेगा पैकेज — 162 करोड़ से अधिक का लोकार्पण–भूमिपूजन
सीएम यादव दोपहर 02:40 बजे मुरैना पहुंचेंगे जहां 162 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा।
मुख्य घोषणाएं:
✔️ 70 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं 100 बिस्तर के अस्पताल का भूमिपूजन
→ इससे आसपास के 20 गांवों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
✔️ शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोठ एवं अम्बाह का लोकार्पण
→ यहां 2,611 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
✔️ 19 करोड़ 2 लाख से निर्मित संयुक्त तहसील एवं एसडीएम कार्यालय जनता को समर्पित
→ 7 लाख 52 हजार की आबादी को प्रशासनिक सुविधा मिलेगी।
✔️ 3 करोड़ 93 लाख 36 हजार की लागत से बने अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास (अम्बाह) का लोकार्पण
शाम तक बैक–टू–बैक कार्यक्रम
शाम 04:25 बजे — मुरैना से खजुराहो के लिए रवाना
शाम 05:25 बजे — खजुराहो में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल
शाम 07:00 बजे — भोपाल वापसी
रात 08:00 बजे — राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात
रात 08:30 बजे — सीएम हाउस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महत्वपूर्ण बैठक
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

