
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज व्यस्त कार्यक्रम के तहत इंदौर और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। शुरुआत भोपाल से होगी, जहां वे बड़ी झील में जल कीड़ा केंद्र पर आयोजित 45वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप और 8वीं इंटर स्टेट चैंपियनशिप में शामिल होंगे। इसके बाद सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित ‘यूनिटी फॉर रन’ यात्रा में भाग लेंगे। साथ ही गांधी चौक स्थित महादेव मंदिर में कार्यक्रम एवं रोड शो में भी शामिल होने का कार्यक्रम है।
1.52 लाख किसानों के खाते में पहुंचेगी भावांतर की राशि
इंदौर में आयोजित भावांतर किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश के 1.52 लाख किसानों के खातों में 253 करोड़ रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेशभर से किसानों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
उज्जैन में कई लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम
इंदौर के बाद मुख्यमंत्री उज्जैन पहुंचेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इनमें—
➡️ आकाशवाणी केंद्र के आगमन एवं उद्घाटन कार्यक्रम
➡️ सांदीपनि विद्यालय महाराजवाड़ा का लोकार्पण
➡️ राष्ट्रीय धमतरी आयुर्वेदिक महाविद्यालय में छात्रावास निर्माण का भूमि पूजन
➡️ रेलवे ओवरब्रिज के लोकार्पण और अन्य विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम
भावांतर सम्मेलन में शामिल होंगे 10 हजार से ज्यादा किसान
गौतमपुरा (इंदौर) में होने वाले भावांतर किसान सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कृषि विभाग के सचिव निशांत वरवड़े ने वर्चुअल बैठक के जरिए की थी। अनुमान है कि 10 हजार से अधिक किसान कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसी कार्यक्रम से भावांतर की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित करेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

