सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने दिलाई राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ

23 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cheif secretary Anurag Jain

Cheif secretary Anurag Jain

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में 16वें शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। मंत्रालय सहित सतपुड़ा और विंध्याचल के अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली।   

शपथ में अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म,वर्ग , जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गई। मुख्य सचिव ने सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

 

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, केसी गुप्ता, शिवशेखर शुक्ला सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी व कर्मचारी और पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें