शुक्रवार, 06 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने सीहोर के औद्योगिक क्षेत्रों का किया निरीक्षण

06 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने सीहोर के औद्योगिक क्षेत्रों का किया निरीक्षण
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने शुक्रवार को सीहोर जिले के औद्योगिक क्षेत्र बडि़याखेड़ी व आस्टा तहसील के औद्योगिक क्षेत्र झिलेला का निरीक्षण किया। उन्होंने औद्योगिक विकास और औद्योगिक गतिविधियों का जायजा लिया। 


मुख्य सचिव ने औद्योगिक क्षेत्रों में विकसित अधोसंरचना, स्थापित एवं संचालित औद्योगिक इकाइयों, निवेश की स्थिति, रोजगार के अवसरों तथा उद्योगों के संचालन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं और उद्योगों के सुचारू संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से जिले में हो रहे औद्योगिक विस्तार, निवेश की संभावनाओं और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की स्थिति को जाना। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए उद्योगों के विकास और संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 


मुख्य सचिव ने यह भी जाना कि औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों को किस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एपीआईडीसी के प्रबंध संचालक चन्द्र मोली शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव, एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक विशाल सिंह चौहान, उद्योगपति, निदेशक आदि उपस्थित थे।


ट्रांसफार्मर निर्माण की देखी प्रक्रिया

मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड का भी भ्रमण किया। यहां उन्होंने ट्रांसफार्मर निर्माण की प्रक्रिया को नजदीक से देखा और निर्माण के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उद्योग में अपनाई जा रही निर्माण प्रक्रिया, उत्पादन गतिविधियों तथा औद्योगिक इकाई के संचालन की व्यवस्थाओं को समझा। इस दौरान संबंधित उद्योग एवं एमपीआईडीसी के अधिकारियों द्वारा ट्रांसफार्मर निर्माण और औद्योगिक उत्पादन से जुड़ी जानकारी दी गई।


कलेक्टर बालागुरू के. ने मुख्य सचिव को दी जानकारी 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बालागुरू के. ने मुख्य सचिव को सीहोर जिले में स्थापित औद्योगिक केंद्रों के विकास, औद्योगिक इकाइयों की वर्तमान स्थिति तथा जिले में संचालित औद्योगिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिले में हुए निवेश, उद्योगों के संचालन, रोजगार सृजन और औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी अवगत कराया। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें