बुधवार, 22 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

दिल्ली में CJP प्रदर्शन तेज, हिंसा पर 10 FIR; संसद सत्र के बीच 2 हजार CRPF जवान पहुंचे

22 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दिल्ली में CJP प्रदर्शन तेज, हिंसा पर 10 FIR; संसद सत्र के बीच 2 हजार CRPF जवान पहुंचे
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन बुधवार को 33वें दिन भी जारी रहा। सुबह से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी स्थल पर पहुंचे, जिनमें 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई का सामना करने वाले लोग भी शामिल रहे।


उधर, संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने कई मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने विभिन्न थानों में कुल 10 FIR दर्ज की हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत कर दी गई है।


संसद मार्च की हिंसा पर पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को हुए संसद मार्च से जुड़े मामलों में अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

FIR का ब्योरा:

  • संसद मार्ग थाना – 4 FIR

  • कनॉट प्लेस थाना – 3 FIR

  • मंदिर मार्ग थाना – 1 FIR

  • बाराखंभा रोड थाना – 1 FIR

  • कर्तव्य पथ थाना – 1 FIR


प्रदर्शनकारियों पर RAF के जवानों पर जानलेवा हमला, पथराव, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गए हैं।


RAF जवान पर हमले का मामला

दिल्ली पुलिस ने RAF के एक जवान पर हमले के आरोप में भी अलग से मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारी RAF के जवान के साथ मारपीट करते, RAF के वाहन पर पथराव करते और वाहन को नुकसान पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं।


दिल्ली भेजी गईं CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियां

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियों को दिल्ली में तैनात करने का आदेश दिया है। एक कंपनी में लगभग 100 जवान होते हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश पर करीब 2,000 जवानों को कोलकाता से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया जा रहा है। इनकी तैनाती संसद के मानसून सत्र और राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जाएगी।


इससे पहले भी दिल्ली पुलिस की सहायता के लिए CRPF और RAF की लगभग 30 कंपनियां पहले से सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई हैं। ये बल 20 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र और CJP के प्रदर्शन को देखते हुए तैनात किए गए थे।


सोनम वांगचुक से मिले केंद्रीय मंत्री

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मंगलवार देर रात गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की। सोनम वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उन्हें मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें