शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

क्लीन स्वीप! बिहार में NDA की सुनामी पर बोले सीएम मोहन यादव– ‘रुझान वास्तव में उत्साहवर्धक’, NDA बढ़त को मोदी नेतृत्व की जीत बताया

14 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
क्लीन स्वीप! बिहार में NDA की सुनामी पर बोले सीएम मोहन यादव– ‘रुझान वास्तव में उत्साहवर्धक’, NDA बढ़त को मोदी नेतृत्व की जीत बताया

क्लीन स्वीप! बिहार में NDA की सुनामी पर बोले सीएम मोहन यादव– ‘रुझान वास्तव में उत्साहवर्धक’, NDA बढ़त को मोदी नेतृत्व की जीत बताया

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

पटना/भोपाल। बिहार की सियासत में आज ऐसा दिन है, जिसे देखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना ने कुछ ही घंटों में साफ कर दिया कि इस बार बिहार की हवा किस ओर बह रही है। 243 सीटों के रुझानों में NDA 192 सीटों पर आगे और महागठबंधन सिर्फ 47 पर सिमटा दिख रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ताजा रुझानों पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे NDA की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इसी बीच मोहन यादव ने इसे पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति की स्वाभाविक जीत बताया है।


मोहन यादव का बयान—“जो रुझान आ रहा है वो उत्साहवर्धक है…”

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, “जो रुझान आ रहा है वो वास्तव में उत्साहवर्धक है और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने नए प्रकार की विकास की राजनीति 2014 से देखी है.... मेरी अपनी ओर से बिहार की बढ़ती जीत के प्रति पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा.. साथ ही साथ नीतीश कुमार, चिराग पासवान... सहित भाजपा के सभी नेताओं को मेरी अपनी ओर से बधाई…” सीएम मोहन यादव के इस बयान ने साफ कर दिया कि वे इस जीत को सिर्फ बिहार की राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व का जनमंडेट मान रहे हैं।


सीएम मोहन ने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान वास्तव में उत्साह वर्धन करने वाले हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने 2014 के बाद नए प्रकार की विकासपरक राजनीति का दौर देखा है। प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में एक-एक करके तीनों लोकसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला। भाजपा ने दिल्ली में भी अपनी सरकार बनाई है। उसी सिलसिले को जारी रखते हुए तीसरी बार बिहार में फिर एनडीए सरकार की वापसी हो रही है। पूर्ववर्ती समय में हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और अब बिहार यह बता रहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए की लहर चल रही है। तथाकथित कांग्रेस और उनके गठबंधन के दलों की जो कुव्यवस्थाएं हैं, उन्हें देखकर जनता अपना मन चुकी है और एनडीए के साथ विकास के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाहती है।”


मोदी सरकार ने देश के विकास और सुरक्षा दोनों में भरोसा जीता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री  मोदी ने न केवल देश के विकास बल्कि देश की सुरक्षा के लिए जो नीतियां लागू की हैं, वह वाकई हम सभी का मनोबल बढ़ाने वाली हैं। बिहार में जीत की ओर बढ़ते एनडीए गठबंधन के साथियों और प्रधानमंत्री  मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार,  चिराग पासवान,  जीतन राम मांझी और  उपेंद्र कुशवाहा को बधाई देना चाहता हूं। विजय होने वाले सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को भी बधाई।”


भाजपा नंबर वन पार्टी बनी… कांग्रेस ने राजद को डुबाया

सीएम मोहन यादव ने रुझानों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। भाजपा सबसे ज्यादा सीटें जीतकर नंबर वन पार्टी बनी है। दूसरा हमारा सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड है। जैसे हमने देखा है कि इस चुनाव में कांग्रेस ने राजद को डुबाने का काम किया है। कांग्रेस के सबसे बड़े नेता ने समय से पहले ही चुनाव मैदान छोड़ दिया। उसी का परिणाम उनकी सहयोगी पार्टी को भुगतना पड़ा है। यह उनके लिए सोचने का समय है कि लोकतंत्र में जनता जो देती है, वही सही होता है और जनता के इस जनादेश को स्वीकार करते हैं। बिहार में विकास के लिए फिर तैयार एनडीए सरकार।”


मोहन यादव ने इन 26 सीटों पर किया था चुनाव प्रचार

बिहार में NDA की इस बढ़त में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सक्रियता भी चर्चा में है। उन्होंने बिहार में 26 सीटों पर चुनाव प्रचार किया था, जिनमें शामिल हैं : कुम्हरार, बिक्रम, हिसुआ, गया शहर, बगहा, सिक्ता, सहरसा, कटोरिया, अलमनगर, नाथनगर, दिघा, मानेर, फुलपारस, फतुहा, बांकीपुर, मधेपुरा, बिसफी, वजीरगंज, बेलहार, पिपरा, बोधगया, ढाका, चिरैया, नरकटिया, मोतीहारी और सीतामढ़ी। 

अब इन सीटों के नतीजों पर भी सभी की नजर टिकी हुई है, जहां मोहन यादव की रैलियों का असर देखने को मिल सकता है।


बिहार में NDA की सरकार तय!

रुझानों ने लगभग तस्वीर साफ कर दी है—

NDA: 192 सीटों पर आगे

महागठबंधन: 47 सीटों पर संघर्षरत


इस तरह के नतीजे NDA समर्थकों में उत्साह और महागठबंधन में निराशा पैदा कर रहे हैं। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें