सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मप्र में बादल छाने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी,आखिरी सप्ताह में फिर गिरेगा पारा

20 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मप्र में बादल छाने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी,आखिरी सप्ताह में फिर गिरेगा पारा

मप्र में बादल छाने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी,आखिरी सप्ताह में फिर गिरेगा पारा

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। जनवरी के दूसरे पखवाड़े में मध्यप्रदेश में बादल छा रहे हैं जिसके चलते फिलहाल सर्दी से राहत मिल रही है।रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है और दिन में खिली धूप से लोगों को सुकून मिल रहा है। सोमवार को प्रदेश के कटनी,शहडोल,छतरपुर,मंडला,राजगढ़, दतिया सहित मात्र 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा।वहीं प्रदेश में बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री,इंदौर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री,उज्जैन में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री,जबलपुर में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। 7.3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कटनी का करौंदी प्रदेश में  सबसे ठंडा स्थान रहा।

प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव

पिछले 2 दिनों से प्रदेश में बादलों का पहरा देखा जा रहा है।मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों प्रदेश के ऊपर 2 सिस्टम एक्टिव देखे जा रहे हैं जिनमें एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। इन दोनों सिस्टम की ही वजह से प्रदेश के कई जिलों में बादल छा रहे हैं और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।पश्चिमी हिमालय पर एक्टिव सिस्टम के गुजरने के बाद ठंड फिर बढ़ेगी। इसके साथ ही 21 जनवरी को एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है जिसका असर मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से में देखने को मिल सकता है।इसके असर से रीवा,ग्वालियर और चंबल संभाग में बारिश होने की भी संभावना है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें