सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

उज्जैन के गरबा महोत्सवों में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, मां दुर्गा की आरती की

19 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उज्जैन के गरबा महोत्सवों में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, मां दुर्गा की आरती की
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों में सहभागिता की। उन्होंने दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, सनातन मंच, ऋषि नगर और सिंधी समाज के गरबा कार्यक्रमों में पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं।


मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आरती कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। सामाजिक न्याय परिसर स्थित मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। उन्होंने भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति में आयोजित ‘डांडिया नी रात’ गरबा महोत्सव में भी भाग लिया। वहीं, मक्सी रोड पर संस्था अलख उज्जैनी के आयोजन में शामिल होकर लोगों को महाअष्टमी, महानवमी और विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।


सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नवरात्रि शक्ति आराधना का पावन पर्व है, जिसे लोग परिवार और समाज के साथ हर्षोल्लास से मना रहे हैं। उन्होंने देश की सुरक्षा में जुटे सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए राष्ट्र की रक्षा और देश-प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक महत्ता लगातार समृद्ध हो रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उज्जैन का विकास और अधिक गति पकड़ेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें