
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन में मोरारी बापू की ओर से निकाली जा रही भारत स्वास्तिक यात्रा के दौरान आयोजित कथा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मोरारी बापू की कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम-कथा समाज को जोड़ने और लोगों को समाज व अध्यात्म की ओर ले जाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उन्होंने कहा कि सनातन धर्म विश्व का सर्वश्रेष्ठ धर्म है। धर्म में गौपालन को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी गौपालन को प्रोत्साहन देने और गौशालाओं के निर्माण की दिशा में लगातार काम कर रही है। गौपालन से न केवल दूध उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में भी गौपालन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
मोरारी बापू ने की मुख्यमंत्री की सहजता की सराहना
इस अवसर पर मोरारी बापू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आशीर्वाद दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री की सहजता की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं धर्मसभा में आए हैं, इसे एक शुभ संकेत के रूप में देखना चाहिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

