शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, बोले अद्भुत धाम है

15 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
CM Dr Mohan Yadav and others

CM Dr Mohan Yadav and others

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि डबरा में निर्मित यह नवग्रह शक्तिपीठ एक अद्भुत धाम है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश सरकार की ओर से सभी का अभिनंदन किया और महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर डबरा के शक्तिपीठ में उपस्थित होना सौभागय का विषय है। डॉ. नरोत्तम मिश्र की ओर से इस नवग्रह शक्तिपीठ का निर्माण कर अद्भुत और प्रेरणादायी संकल्प को साकार किया है। मुख्यमंत्री ने कवि और श्रीराम कथावाचक कुमार विश्वास का अभिदनंदन करते हुए कहा कि उन पर मां सरस्वती की कृपा सदैव बरसती है। वे समाज को प्रेरणा देने का कार्य कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीराम वनवास प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि इतना समृद्ध राज्य छोड़कर संसाधनों के अभाव में भी दो राजकुमारों की ओर से रामराज्य का स्वप्न देखना साहस, धैर्य और आदर्श का प्रतीक है। भगवान राम ने स्वयंवर के समय विराट रूप के दर्शन करवाए जिसके साक्षी दुनिया के अनेक शासक भी थे। निश्चित ही यह प्रसंग युवा शक्ति के समाजहित में उपयोग की दृष्टि से भी अध्ययन और शोध का विषय है।

 

पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया 

पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डबरा में इस प्रकल्प के पूर्ण होने और संतों के समागम का अवसर सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने डबरावासियों की भावना का सम्मान करते हुए सहभागिता की है। डॉ. कुमार विश्वास ने कथा वाचन में अनेक पौराणिक प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें