
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों से खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता और पोषक तत्वों के मानकों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि खाद्य सुरक्षा आज के दौर की बड़ी जरूरत है, क्योंकि यह हम सबके उदर-पोषण से जुड़ा विषय है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी संदेश में कहा है कि ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ की सार्थकता हर नागरिक को शुद्ध, स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिलने में है। प्राकृतिक खेती अपनाने से इसमें महत्वपूर्ण योगदान होगा। उन्होंने कहा है कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।
मुख्यमंत्री ने खाद्य सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता और इसके पोषक तत्वों के मानकों के प्रति जागरूक रहकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

