मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता सर्वेश कुशारे और बिंदिया रानी को दी बधाई

28 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता सर्वेश कुशारे और बिंदिया रानी को दी बधाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता सर्वेश कुशारे और बिंदिया रानी को दी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि को देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया है। 


बिंदिया रानी महिला वेट लिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा के 58 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। बिंदियारानी ने स्नैच में 87 किलो और क्लीन एंड जर्क में 112 किलो का वजन उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 199 किलो वजन उठाकर कांस्य अपने नाम किया। 


सर्वेश कुशारे ने पुरुष हाईजंप में भारत को रजत पदक दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वपटल पर भारत का मान बढ़ाया है। इनकी मेहनत और लगन ने देश को गौरवान्वित किया है। 


कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में अब तक भारत के हिस्से कुल 10 पदक आए हैं। इनमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। पांच पदक वेट लिफ्टिंग में ही मिले हैं। 






पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें