गुरुवार, 20 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में सचिव पद पर पुनर्निर्वाचित एमपी की प्रज्ञा बघेल को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

20 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में सचिव पद पर पुनर्निर्वाचित एमपी की प्रज्ञा बघेल को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सचिव पद पर पुनर्निर्वाचित होने पर मध्यप्रदेश की प्रज्ञा बघेल को बधाई दीं हैं। उनके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं दीं हैं। 


सीएम ने कहा है कि सचिव पद पर पुनर्निर्वाचित होने वाली प्रदेश की पहली एडवोकेट के रूप में प्रज्ञा बघेल ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। एडवोकेट प्रज्ञा बघेल ने 18 अगस्त को नई दिल्ली में सम्पन्न हुए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव में सचिव पद पर विजय हासिल की है। एडवोकेट प्रज्ञा बघेल सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एलएस बघेल की पुत्री हैं। वह सतना जिले के रामपुर बघेलान (बम्हौरी) के निवासी हैं।


एडवोकेट प्रज्ञा बघेल ने सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर से शिक्षा प्राप्त करने के बाद पुणे के लॉ कालेज, आईएलएस कालेज से वर्ष 2002 में बीएएलएलबी की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकालत करना शुरू किया। वह स्वतंत्र रूप से सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहीं हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें