रविवार, 30 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पीएम मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च राजकीय सम्मान मिलने पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

30 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पीएम मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च राजकीय सम्मान मिलने पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज़्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलि दराजली दोस्तलिक से सम्मानित किया है। इस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को इस विशेष सम्मान के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को मिले सम्मान को भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच अटूट मित्रता, आपसी विश्वास और सांस्कृतिक साझेदारी का प्रतीक बताया है।


सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और मजबूत होते अंतरराष्ट्रीय संबंध सभी देशवासियों के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने इस सम्मान को भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का भी प्रतीक बताया।


 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें