मंगलवार, 16 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पीएम नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

16 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पीएम नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' से अलंकृत किया गया है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व में विश्वास, साझेदारी और मित्रता का नया अध्याय लिख रहा है। वहीं, सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने X पोस्ट में लिखा कि वह इसके लिए स्लोवाकिया की सरकार और वहां के लोगों के आभारी हैं। यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों का है और इसे भारत-स्लोवाकिया की मजबूत और स्थायी दोस्ती को समर्पित करते हैं।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें