शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

कोटा बस हादसे पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया दु:ख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता

17 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कोटा बस हादसे पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया दु:ख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को राजस्थान के कोटा में भोपाल से खाटू श्यामजी जा रही मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दुर्घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया। उन्होंने राज्य शासन की ओर से भोपाल और बैतूल जिले के मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही, पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है।


मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें