
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhभोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन अवसर पर अपने निवास कार्यालय में विधिविधान के साथ पूजन-अर्चन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि देवउठनी एकादशी भगवान श्रीहरि विष्णु के चार माह की योगनिद्रा से जागृत होने का पावन पर्व है। इसी शुभ अवसर पर माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह भी संपन्न होता है।
मुख्यमंत्री ने कामना की, कि आस्था, श्रद्धा और परंपरा से जुड़े इस पवित्र पर्व से प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा सभी के जीवन में खुशहाली बनी रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

