
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया है कि भारतीय खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रतिभा, अनुशासन और परिश्रम से देश का गौरव विश्व मंच पर प्रतिष्ठित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारे चैंपियन ग्लासगो में 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में देश का मान बढ़ाने और तिरंगा लहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खेलों में देश के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे इस बात का हमारे 140 करोड़ देशवासियों को पूरा भरोसा है। उनकी भी शुभकामनाएं खिलाड़ियों के साथ हैं। इस बार ग्लासगो में 126 भारतीय एथलीट, 13 खेल विधाओं और 113 स्पर्धाओं में अपनी मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं।
राष्ट्रमंडल खेल-2026 स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से शुरू हुए खेल 2 अगस्त तक चलेंगे। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, वेटलिफ्टिंग, और विभिन्न पैरा-स्पोर्ट्स जैसे इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं ।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

