
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhभोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनुच्छेद 370 व 35-A की समाप्ति के 7 साल पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख विकास, लोकतंत्र और समान अधिकारों की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि "एक विधान, एक निशान, एक प्रधान" की मूल भावना को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2019 में 5 अगस्त को ही अनुच्छेद-370 और 35-A की विभाजनकारी व्यवस्था को समाप्त कर भारत की एकता, अखंडता और संवैधानिक समानता को मजबूती प्रदान की गई थी। अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख विकसित भारत के निर्माण में पूर्ण सामर्थ्य और गति के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

