
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूरे होने पर सभी लाभार्थियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई यह जनकल्याणकारी पहल स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए विश्वास और सुरक्षा का आधार बनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने देश में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज के खर्च की चिंता से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल से देश का प्रत्येक वर्ग स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ रहा है और अपना भारत आयुष्मान हो रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

