गुरुवार, 28 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया ईंधन बचाने का संदेश, इंदौर से उज्जैन तक बस में की यात्रा

28 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया ईंधन बचाने का संदेश, इंदौर से उज्जैन तक बस में की यात्रा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अमल करते हुए गुरुवार को इंदौर से उज्जैन तक बस में यात्रा की और ईंधन बचाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ की। अपने काफिले में वाहनों की संख्या सीमित रखी। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से प्रशासनिक खर्चों में संयम और संसाधनों के संतुलित उपयोग को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्था के लिए महज तीन अन्य वाहन ही साथ रहे।


मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से जल गंगा संवर्धन अभियान सहित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं पर चर्चा भी की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें