सोमवार, 09 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि देने के दिए निर्देश

09 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि देने के दिए निर्देश
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। दीपावली की रात कटनी जिले के बरही और सिवनी के छपारा में आग लगने की दुखद घटना में दो परिवारों के छह-छह लोग जिंदा जल गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहन दुःख व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एक्स' पर पोस्ट साझा कर कहा है कि घटना अत्यंत हृदय विदारक है। उन्होंने सभी दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी है। प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ईश्वर से दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें