
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शुजालपुर में किसानों और स्थानीय निवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। 'मन की बात' का यह 134वां संस्करण था।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में झारखंड के रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता का विशेष रूप से जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा, 'एक इवेंट जिसकी देशभर में बहुत चर्चा हो रही है, वह है- 100 मीटर रेस। दो दिनों के अंदर पुरुष वर्ग के 100 मीटर दौड़ में नेशनल रिकॉर्ड तीन बार टूटा। रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाले एथलीट गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत भी सुनाई गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है। तेज धूप, गर्म हवाएं, ऐसे मौसम में अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने पानी पीते रहने और संभाल कर बाहर निकालने की सलाह दी। पीएम मोदी ने आम की पैदावार बढ़ाने और इसे ग्रामीण स्तर से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाने वाले किसानों के विशेष प्रयासों की प्रशंसा की।
शुजालपुर (जिला शाजापुर) के शासकीय जेएनएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद महेंद्र सोलंकी, विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, अन्य जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

