शुक्रवार, 29 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम डॉ. मोहन यादव का फिर से आह्वान- गर्मी में अपने स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान, पर्याप्त पानी पिएं और बच्चों को हाइड्रेटेड रखें

29 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम डॉ. मोहन यादव का फिर से आह्वान- गर्मी में अपने स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान, पर्याप्त पानी पिएं और बच्चों को हाइड्रेटेड रखें
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर से प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। पर्याप्त पानी पिएं, बच्चों को हाइड्रेटेड रखें। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गर्मी से बचाव के जरूरी उपाय अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि ग्रीष्मकाल के दौरान प्रदेश में बढ़े हुए तापमान और अधिक गर्मी देखते हुए सभी प्रदेशवासी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बाहर निकलते समय पानी की बोतल अवश्य साथ रखें। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवाभावी नागरिकों की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था करना मानवता की सच्ची सेवा है। हम सभी को इस दिशा में आगे आना चाहिए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें