
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति इन दिनों ठंड से भी ज्यादा हॉट शादी की चर्चाओं में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और कांग्रेस के दिग्गज नेता अरुण यादव की भतीजी डॉ. इशिता की शादी 30 नवंबर को उज्जैन में होने जा रही है। खास बात यह है कि यह विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन में संपन्न होगा, जबकि मेहमानों के ठहराव के लिए दो बड़े होटल बुक कर लिए गए हैं। यह शादी सिर्फ दो परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि सत्ता और विपक्ष के बीच रिश्तों की भी एक दिलचस्प मिसाल बन रही है।
कांग्रेस नेता की भतीजी बनेगी CM की बहू
सूत्रों और परिवार के करीबी लोगों के अनुसार:
दूल्हा: डॉ. अभिमन्यु यादव, (सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे)
दुल्हन: डॉ. इशिता, (पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव की भतीजी)
परिवारिक रिश्तों के हिसाब से:
पूर्व डिप्टी सीएम स्व. सुभाष यादव, दिनेश यादव के मौसा थे
अरुण यादव और दिनेश यादव मौसेरे भाई हैं
CM मोहन यादव की बेटी डॉ. आकांक्षा यादव, दिनेश यादव की बहू हैं
अब दिनेश यादव की बेटी इशिता, सीएम मोहन की बहू बनने जा रही हैं
यानि राजनीति की दो बड़ी परिवारिक धुरियां—यादव परिवार और यादव परिवार—अब और करीब आ रहे हैं।
30 नवंबर को होगा विवाह, VVIPS की होगी मौजूदगी
अभिमन्यु और इशिता की शादी 30 नवंबर को अथर्व होटल के पास बने खुले ग्राउंड में होगी। इस शादी में कई VVIP, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, और दोनों दलों के बड़े नेता शामिल होंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव 26 नवंबर को उज्जैन पहुंच जाएंगे और वहीं से पूरे कार्यक्रमों की तैयारियां संभालेंगे।
5 दिनों का शाही प्री-वेडिंग फंक्शन
इस शादी को लेकर उज्जैन में 5 दिन तक जश्न का माहौल रहेगा। कार्यक्रम इस प्रकार हैं—
???? 26 नवंबर – गणेश पूजन (VIP आवास)
शुभारंभ गणेश पूजा से होगा।
???? 27 नवंबर – हल्दी (VIP आवास)
परिवार के खास लोग इसमें शामिल होंगे।
???? 27 नवंबर – मेंहदी (VIP आवास)
शाम को मेहंदी समारोह आयोजित होगा।
???? 28 नवंबर – माता पूजन (गीता कॉलोनी निवास)
परिवारिक परंपराओं के अनुसार पूजा।
???? 29 नवंबर – महिला संगीत (अथर्व होटल)
ग्लैमर और संगीत का खास आयोजन।
???? 30 नवंबर – विवाह व रिसेप्शन (अथर्व होटल)
शाम को बड़े पैमाने पर रिसेप्शन भी रखा गया है।
दोनों ही डॉक्टर, दोनों ही पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहे
डॉ. अभिमन्यु यादव वर्तमान में भोपाल के LNCT मेडिकल कॉलेज में मास्टर्स इन सर्जरी (MS) कर रहे हैं। डॉ. इशिता एमबीबीएस के बाद पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रही हैं। दोनों की सगाई लगभग 5 महीने पहले खरगोन में किसान दिनेश यादव के परिवार में हुई थी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

