गुरुवार, 23 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- वह सरकार के मुखिया भले हैं, उनके भीतर मूल रूप से एक कार्यकर्ता का ही भाव

09 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- वह सरकार के मुखिया भले हैं, उनके भीतर मूल रूप से एक कार्यकर्ता का ही भाव
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रिपोर्ट: रोहित नैयर 

जबलपुर। ​ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026' में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वह सरकार के मुखिया भले ही हों, पर उनके भीतर मूल रूप से एक कार्यकर्ता का ही भाव है। हमारे सांसद, विधायक और मंत्री दोनों दायित्वों (सरकार और संगठन) का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे हैं।


प्रशिक्षण महाअभियान में जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ​मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी अपने मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के दम पर बनी है। प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ करना और संगठन की कार्यप्रणाली में निपुण बनाना है।


​मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के विजन को साझा किया। साथ ही उन्होंने ​संगठन की मजबूती के लिए नियमित प्रशिक्षण को अनिवार्य बताया। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल में हो रहे संगठनात्मक कार्यों और अभियानों की सराहना की। ​इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें