
भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार को रवीन्द्र भवन में आयोजित मीना समाज सम्मेलन और मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में कहा कि सामाजिक उन्नति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि मीना समाज ने अपनी मेहनत और ईमानदारी से प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में लगभग 550 प्रतिभाओं का सम्मान इस बात का प्रमाण है कि मीना समाज, शिक्षा और उत्कृष्टता को अपना पथ-प्रदर्शक मानता है। मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं का विरोध, दहेज मुक्त और सादे विवाहों का समर्थन एवं सामूहिक विवाह सम्मेलनों को प्रोत्साहन देकर समाज ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध मजबूत संदेश दिया है। ऐसे प्रयास समाज को शिक्षित और कुरीतियों से मुक्त करते हुए समाज बंधुओं को प्रगति की राह पर अग्रसर करते हैं। यह प्रयास प्रदेश और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास को भी नई दिशा देते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार मीना समाज के इन प्रयासों में पूरी तरह साथ है। मध्यप्रदेश मीना समाज सेवा संगठन की ओर से मालाएं पहनाकर स्वागत अभिनंदन और साफा बांधकर अंग वस्त्रम भेंट किया गया। पूर्व मंत्री राम निवास रावत ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित, खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और पदक विजेता और अन्य विधाओं में उपलब्धियां अर्जित करने वाले मीना समाज के 16 विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक गतिविधियों के लिए दान देने तथा अन्य पहल करने वाले मीना समाज के वरिष्ठजन को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग तथा पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर विशेष रूप से उपस्थित थीं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

