
भोपाल। प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। किसान परेशान हैं। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ‘किसान भाई चिंता न करें, संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ है।’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला कलेक्टर्स को मौसम के असमय बदलाव से हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों में हुई हानि के लिए तत्काल सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाएगी।
गत दिवस प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न जिलों और राजगढ़, रायसेन, बैतूल आदि जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुक्सान पहुंचा है। किसानों की चिंता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मदद के लिए आश्वस्त किया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

