शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- महात्मा गांधी के स्वदेशी व आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

02 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- महात्मा गांधी के स्वदेशी व आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ा रहे पीएम नरेंद्र मोदी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गांधी जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी के स्वदेशी व आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का लोकतंत्र पूरी दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे है। महात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ाते हुए देश मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रहा है। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ओल्ड विधानसभा चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह सौभाग्य और गर्व का विषय है कि आज हम देश की आजादी के 2 महान नायकों की जयंती मना रहे हैं। महात्मा गांधी ने स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्श स्थापित किए। इन महापुरुषों के विचार आज भी देश को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। 


कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सराहा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता और मानवीय भावना की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि यात्री विमान में इजरायली यात्रियों की जान बचाने के लिए कैप्टन स्मित ने अपनी जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका यह कार्य मानवता, कर्तव्य निष्ठा और साहस का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन स्मित ने यात्रियों की जान बचाने के साथ आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस गौरवपूर्ण साहसी कार्य से सभी भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। 


प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पधार रहे हैं। इस दौरान राज्य में गौपालक सम्मेलन के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा आइसर (इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च) के माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी के कौशल विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। भोपाल के भौंरी स्थित आइसर के मुख्य परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के उद्घाटन समेत विभिन्न विकास कार्यों की सौगात प्रदेश को मिलेगी। 


कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी 

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, भोपाल महापौर मालती राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, जिलाध्यक्ष रवींद्र यति सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें