
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष मंगलवार को मंत्रालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों में सभी क्षेत्रों और वर्गों के विकास व कल्याण का ध्यान रखा गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बजट प्रस्तावों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बेहतर बताया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के दृष्टिकोण और प्रस्ताव तैयार करने में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से किए गए परिश्रम की सराहना की। मंत्रालय में हुई बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव (वित्त) मनीष रस्तोगी और वित्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्रिपरिषद के समक्ष भी बजट प्रस्तावों का प्रस्तुतीकरण दिया गया हुआ। मंत्रिपरिषद की ओर से अनुमोदित बजट 18 फरवरी को उप मुख्यंमत्री देवड़ा की ओर से विधान सभा में प्रस्तुत किया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

